Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद हर्षित राणा ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ, बोला- उनेक साथ गेंदबाजी करके काफी कुछ सीखा

बेहद कम समय में तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी निरंतरताऔर शीर्ष स्तर पर खेल के अनुकूल ढलने का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया.

एजेंसी न्यूज

Bhasha|

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद हर्षित राणा ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ, बोला- उनेक साथ गेंदबाजी करके काफी कुछ सीखा

Harshit Rana (Photo: X/BCCI)

दुबई, 21 फरवरी: बेहद कम समय में तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी निरंतरता और शीर्ष स्तर पर खेल के अनुकूल ढलने का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया. तेईस वर्ष के राणा ने दिसंबर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 और वनडे श्रृंखला में सीमित ओवरों की टीम में पदार्पण किया.

यह भी पढें: Australia vs England ODI Stats: वनडे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

आस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें बुमराह के साथ खेलने का मौका मिला. राणा ने बांग्लादेश पर चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बृहस्पतिवार को छह विकेट से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ मुझे जस्सी भाई के साथ गेंदबाजी करके काफी फायदा मिला. उनके पास काफी अनुभव है और वह हमेशा मुझे मार्गदर्शन देते रहे हैं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों के बारे में और विभिन्न प्रारूपों के बारे में बात करते थे. मुझे इससे काफी फायदा मिला. मैने उनसे निरंतरता सीखी है.’’उन्होंने भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल की भी तारीफ की जिन्होंने उनकी लाइन और लैंग्थ पर काम किया.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उनसे भी बहुत कुछ सीखा. उन्होंने मेरी लाइन और लैंग्थ पर काफी काम किया है. कप्तान और कोच से भी सहयोग मिला जिसकी वजह से ही मैं खेल रहा हूं. मुझे शुरूआत में मौके नहीं मिले लेकिन मैने इंतजार किया. मैं अभ्यास में हमेशा अपना शत प्रतिशत देता था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button