छत्तीसगढ़राजधानी

छत्तीसगढ़ भाजपा का चेहरा बदला, प्रदेश प्रभारी से लेकर भाजयुमो तक अब सभी नए चेहरे

रायपुर।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही संगठन में अपने विश्वसनीय लोगों को स्थान दिया है। भाजपा में बदलाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी बदलने के बाद अब अरूण साव ने दिलेरी दिखाते हुए प्रदेश भाजपा में अमूलचूल परिवर्तन कर सारे मठाधीशों को संकेत दे दिया गया है कि यदि काम नहीं करेंगे तो पार्टी से भी बाहर हो सकते है। जिस बदलाव की लंबे वक्त से चर्चा थी वो हो ही गया। छत्तीसगढ़ भाजपा की लगभग पूरी टीम को बदल दिया गया है। कुछ पदाधिकारियों को पुराने पदों से प्रमोट किया गया है तो कुछ को प्रमुख मोर्चा के पदों से हटाकर दूसरी जि मेदारियों में शि ट कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की तरफ से जारी की गई नई टीम की लिस्ट में युवाओं का बोल बाला है। पुराने चेहरों से भाजपा ने किराना किया है। युवा मोर्चा में अमित साहू को हटाकर आदिवासी चेहरे रायगढ़ के रवि भगत को जि मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आरिफ खान को हटा कर रायगढ़ के ही युवा शकील अहमद को अल्पसं यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। युवा मोर्चा की टीम का अहम रोल पार्टी की गतिविधियों और चुनावी माहौल बनाने में होता है। पूर्व आईएएस ओपी चौधरी संगठन में मंत्री से महामंत्री बना दिए गए हैं। मीडिया का जि मा अब सीए अमित चिमनानी संभालेंगे। आईटी सेल प्रमुख सुनील पिल्लई को बनाया गया है। अरूणसाव की नई टीम-उपाध्यक्ष- शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेंद्र सवन्नी, सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी वर्मा।महामंत्री- केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय, प्रदेश मंत्री – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अवधेश चंदेल, जगदीश रोहरा, परमेश्वरी राजवाड़े, ओजस्वी मंडावी, किशोन महानंद, श्याम बाई साहू, महेश जैन कोषाध्यक्ष- नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय- प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश कार्यालय सह- प्रभारी रजनीश शुक्ला सोशल मीडिया- प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, संयोजक सोमेश चंद्र पाण्डेय, सह-संयोजक मिथुल कोठारी,आइटी सेल संयोजक- सुनिल पिल्लई, सह-संयोजक आदित्य कुरिल, प्रदेश प्रवक्ता- अजय चंद्राकर (मु य प्रवक्ता), राजेश मूणत, डा. कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, अनुराग सिंह देव, नीलू शर्मा, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, देवलाल ठाकुर, दीपक हस्के, अमित साहू, नलनिश ठोकने मोर्चा अध्यक्ष-युवा मोर्चा- रवि भगत, महिला मोर्चा-शालिनी राजपूत, किसान मोर्चा-पवन कुमार साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्च-भरतलाल वर्मा, अजजा मोर्चा-विकास मरकाम, अजा मोर्चा-नवीन मारकण्डे,अल्प सं यक मोर्चा-शकील अहमद संभागीय प्रभारी,बस्तर – संतोष पाण्डेय, दुर्ग-भूपेंद्र सवन्नी,बिलासपुर – किरण देव,सरगुजा – संजय श्रीवास्तव,रायपुर – सौरभ सिंह । उपाध्यक्षों में से खूबचंद पारख, मोतीलाल साहू, लता उसेंडी को हटाया गया है। मंत्री पद से अंजु राजपूत, राकेश यादव, उषा टावरी और संध्या परगनिहा को हटाया गया है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल से कोषाध्यक्ष पद की जि मेदारी वापस ले ली गई है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी रहे सुभाष राव और सह प्रभारी छगन मुंदड़ा को हटाया गया है। मीडिया प्रभारी रहे नलनीश ठोकने को हटाया गया है। आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रभारी दीपक महस्के हटा दिए गए हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को हटा दिया गया है। किसान मोर्चा से श्याम बिहारी जायसवाल हटाए गए हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा से अखिलेश सोनी को हटाया गया है। अल्पसं यक मोर्चा से आरिफ खान हटा दिए गए हैं। लंबे वक्त से पदों पर जमे कई पदाधिकारियों को हटाया गया है। दूसरी पंक्ति के युवाओं को मौका दिया गया है। प्रदेश के हर प्रमुख जिले से लोग नई टीम में लिए गए हैं। ये बदलाव चुनावी लिहाज से कई मायने लिए हुए है। ये बदलाव क्रस्स् और भाजपा की रणनीतियों का नतीजा है। पिछले दो महीनों से प्रदेश भाजपा पुरी तरह से बदल गई है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के छत्तीसगढ़ आते ही ये कवायद हुई है। चुनावी लिहाज से भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। नए चेहरों और उनके जोश का इस्तेमाल चुनावी तैयारी में किया जाएगा। सबसे अहम ये कि दूसरी पंक्ति के युवा नेताओं को अहम पद दिए जाने से कार्यकर्ताओं में एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देने की कोशिश है ताकि उनकी सियासी परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सके। इस बदलाव का असर चौराहों की चर्चाओं से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चाओं में छा गया है। जिला स्तर पर भी होंगे बदलाव जल्द ही जिला स्तर पर भी संगठन में बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश स्तर पर अरुण साव ने जिन नए चेहरों को जि मा सौंपा है वो अब अपनी-अपनी इकाइयों में भी बदलाव करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में पदों पर जमे कुछ जिला अध्यक्षों की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के शीर्ष नेताओं तक पहुंची है। उन्हें भी बदले जाने की कवायद चल रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो उनका खुलासा भी जल्द होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button