छत्तीसगढ़ – चलती कार लगी धूं धूं कर लगी जलने शीशा तोड़ ड्राइवर ने जैसे तैसे बचाई जान
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र से गुजरते वक्त सोमवार रात एक कार में अचानक से आग लग गई। कार के पीछे से धुंआ उठने के बाद एक दोपहिया सवार ने कार चालक को जानकारी दी कि चंद सेकंड में ही आग भभकी और वाहन के चारों तरफ फैल गई इसके बाद कांच का शीशा चालक ने तोड़ा और किसी तरह गेट खोलकर अपनी जान बचाई।
आगजनी की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कार सवार पूरी तरह सुरक्षित है। एएसपी लखन पटले के बताए अनुसार, कार सवार चालक ने आग लगने की खबर होते ही फौरन खुद को वाहन से अलग कर लिया। अगर जरा भी देर हुई होती, तो मामला गंभीर हो सकता था।
मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक का नाम विनोद कुमार बताया गया है। शंकरनगर में उनका निवास है। विनोद के दुर्ग से रायपुर आने के बाद आगजनी की घटना हुई। उनकी कार के पीछे धुंआ उठता देख एक दोपहिया चालक ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी।




