CM विष्णु देव साय आज जेपी नड्डा से मिलेंगे, दोपहर को होंगे दिल्ली रवाना

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 2.15 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। CM विष्णु देव साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही निगम-मंडल में भी नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है। वहीं नड्डा के आगामी दिनों में छग दौरे पर भी चर्चा हो सकती है।

नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। यहां दो विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। मंत्री पद के लिए जिन दो विधायकों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम प्रमुख है।

वहीं इन दो के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य संभावित नामों की बात करें तो ये माना जा रहा है कि भाजपा ने इस बार कम से कम एक सीनियर नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला लिया है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत में से किसी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button