पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सीएम भूपेश बघेल ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. बता दें कि डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर दी है कि आज उनकी पत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।


रमन का ट्वीट– मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं।साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।




