CM भूपेश बघेल का मुख्यमंत्रियों को पत्र, एप से पढ़ाई के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए घर बैठे पढ़ाई हेतु प्रारंभ किए गए ऑनलाईन शिक्षा पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ को उनके यहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऑफर किया है।  बघेल ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिसा और पंजाब के मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा।

सीएम ने अपने पत्र में लिखा है- नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भारत में पिछले तीन सप्ताह से लाॅकडाउन चल रहा है, जिसे आगामी 03 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लाॅकडाउन के समय सभी स्कूल काॅलेज बंद हैं और निकट भविष्य में इनके खुलने की संभावना भी नहीं है, ऐसे में बच्चें की पढ़ाई जारी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई ही एकमात्र तरीका है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऑनलाइन सम्पूर्ण ई-लर्निंग पोर्टल विकसित कर लिया है, यह पोर्टल सभी के लिए निःशुल्क है और cgschool.in पर उपलब्ध है। इसका नाम हमने छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ रखा है, जिसका अर्थ हैं, घर बैठे पढ़ाई।

इस पोर्टल की खासियत यह है कि भौतिक कक्षा का ही ऑनलाइन रूप है, जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ने तथा सीखने की सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलती हैं। सभी कक्षाओं और विषयों के वीडियो लैक्चर सिलसिलेवार उपलब्ध है, जिन्हें विद्यार्थी अपनी सुविधा से देख सकते हैं और अपनी गति से सीख सकते हैं। इसी प्रकार पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझाने के लिए ऑडियो तथा पीडीएफ के रूप में भी बहुत अच्छी सामग्री उपलब्ध है। कोई बात समझ में न आने पर विद्यार्थी ऑनलाइन प्रश्न पूछ सकते हैं और शिक्षक उन्हें ऑनलाइन उत्तर दे सकते हैं, इस प्रकार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शंका समाधान भी उपलब्ध है। होमवर्क के प्रश्न ऑनलाइन उपलब्ध है, जिन्हें विद्यार्थी अपनी काॅपी में हल करके शिक्षकों को ऑनलाइन भेज सकते हैं और शिक्षक होमवर्क का मूल्यांकन करके विद्यार्थी को वापस भेज सकते हैं। ऑनलाइन इंटरएक्टिव कक्षाएं भी ली जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button