दंतेवाड़ा उप चुनाव- देवती कर्मा जीतीं, भावुक देवती ने पति को किया याद

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने भाजपा की ओजस्वी मंडावी को 11 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। जीत के बाद देवती भावुक हो उठीं और परिजनों को गले लगाकर पति को याद किया। इधर दंतेवाड़ा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कांग्रेस में बयानबाजी का दौर जारी है।

दंतेवाड़ा में 20 राउंड की गिनती के बाद देवती कर्मा ने 11, 132 वोटों से जीत हासिल कर ली। जीत की घोषणा के बाद देवती कर्मा भावुक हो उठीं। देवती ने अपने दोनों पुत्रियों को गले लगाया और पति को याद किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र की तरक्की के लिए वो हमेशा काम करती रहेंगी। देवती को कलेक्टर ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। देवती की जीत के बाद उनके साथ दोनों पुत्रियों के अलावा छविंद्र कर्मा भी मौजूद थे।

इधर दंतेवाड़ा में हार के बाद एक तरफ भाजपा ने इसे सत्ता बल की जीत कहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस जीत का श्रेय सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों को दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॅां. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के बल पर धन और बल का उपयोग जीत हासिल किया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने लोकतंत्र में हार-जीत लगे रहने की बात कही। इधर कांग्रेस मीडिया प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बस्तर में लोगों ने कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर ये परिणाम दिया साथ ही कांग्रेस ने भाजपा की हार को उनके भ्रष्टाचार का नतीजा बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button