CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले आज 159 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज , एक्टिव केस की संख्या 1608

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का कहर जारी है आज 159 नए मरीजों की पहचान की गई। वहीं स्वस्थ होने के बाद 117 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गए। इन नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 5407 हो गए हैं, जिनमें अब तक कुल 3775 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 1608 मरीज सक्रिय हैं।
कोरबा 14
गरियाबंद 1
बेमेतरा 6
बिलासपुर 4
रायपुर 36
जांजगीर-चांपा से 4
रायगढ़ से 1
कोरिया से 2
सरगुजा से 26
मुंगेली 1
बलौदाबाजार 7
दुर्ग 8
राजनांदगांव 3
बलरामपुर 1
बस्तर 25
कोंडागांव 4
दंतेवाड़ा 5
कांकेर 7
नारायणपुर 4




