CORONA BREAKING : देश में कोरोना के 5 करोड़ टेस्ट पूरे…पिछले 24 घंटे में 75,809 नए मामले की पुष्टि…1,133 लोगों की हुई मौत.. आंकड़ों के मुताबिक भारत दूसरे नंबर पर
नई दिल्ली। कोरोना महामारी दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैलता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड ताबड़तोड़ 75,809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1133 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश बन गया है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 80 हजार हो गई है। इनमें से 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 83 हजार हो गई और 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
आपको बता दे की ICMR के मुताबिक, 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 6 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.69% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
बता दे कि देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत दूसरे नंबर पर है।
Single-day spike of 75,809 new #COVID19 cases & 1,133 deaths reported in India, in the last 24 hours.
The total case tally stands at 42,80,423 including 8,83,697 active cases, 33,23,951 cured/discharged/migrated & 72,775 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/3H9bu3Ygis
— ANI (@ANI) September 8, 2020