CORONA BREAKING : भारत में कोरोना का कहर जारी…. आंकड़ा पहुंचा 56 लाख के पार… पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मामले…1,085 लोगो ने तोड़ा दम…

दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहा है। देश में 21वें दिन लगातार हजार से ज्यादा लोगों दम तोड़ा है। बता दे अबतक कोरोना महामारी से 90 हजार लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि भारत दुनियाभर में रिकवर केसों के मामलों में सबसे टॉप स्थान पर बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में 83,347 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1085 लोगों की मौत हो गई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक 89,746 मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 लाख 46 हजार हो गई है। इनमें से 90,020 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 68 हजार हो गई और 45 लाख 87 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

ICMR के मुताबिक, 22 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 62 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 81% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

आपको बता दे देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button