CORONA BREAKING : देश में कोरोना का कहर जारी…आंकड़ा पहुंचा 51 लाख के पार…पिछले 24 घंटे में 97,894 नए मामलों कि पुष्टि…1,132 लोगो की मौतें..

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी का कहर दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही बढ़ते जा रहे हैं। बता दें देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,894 नए मामलो की पुष्टि हुई हैं। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1132 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 82,961 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 लाख 18 हजार हो गई है। इनमें से 83,198 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 9 हजार हो गई और 40 लाख 25 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

ICMR के मुताबिक, 16 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना संक्रमण के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ते जा रहा है।

भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button