CORONA BREAKING : देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 49 लाख पार… पिछले 24 घंटे में 1054 मरीजों की हुई मौत…

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण विश्व के अन्य देशों की तुलना में यहां तेजी से फैल रही है। बता दे अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामलो की पुष्टि हुई हैं। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

बता दे की स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार हो गई है। इनमें से 80,776 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार हो गई और 38 लाख 59 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

ICMR के मुताबिक, 14 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 83 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.63% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ते जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button