CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 59 लाख पार… पिछले 24 घंटे में 85,362 नए मामलो की पुष्टि…1,089 लोगो ने तोड़ा दम…
नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामरी के 85,362 नए मामलो की पुष्टि हुई हैं और 1089 लोगों ने दम तोड़ दिया है। देश में कुल 59,03,933 एक्टिव मामले है। वहीं अभी तक 93,379 की मौत हुई है। देश में फिलहाल 9,60,969 ऐक्टिव केस हैं और 48,49,585 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ते जा रहा है।
India's #COVID19 case tally crosses 59-lakh mark with a spike of 85,362 new cases & 1,089 deaths in last 24 hours.
The total case tally stands at 59,03,933 including 9,60,969 active cases, 48,49,585 cured/discharged/migrated & 93,379 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/fTL9qjTu8p
— ANI (@ANI) September 26, 2020
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।