प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज 255 नए मामले की पुष्टि, राजधानी से 114 मरीज , छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1847
रायपुर । छत्तीसगढ़ में दिनों दिन कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आज प्रदेश में 255 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है और आज 147 मरीजों पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए है।
आपको बता दे की रायपुर जिले से 114 पॉजेटिव केस सामने आये हैं। कोरोना संक्रमित एक BSF जवान की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आकड़ा बढ़कर 6254 हो गया है जिसमे से अभी तक 4377 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1847 हो गयी है। अब तक छत्तीसगढ़ में 30 मौते हो चुकी है।
कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 255 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 114, कबीरधाम से 34, कांकेर से 20, राजनांदगांव से 17, मुंगेली से 16, जांजगीर चाम्पा से 12, बस्तर से 10, बिलासपुर से 06, दुर्ग से 05, नारायणपुर व गरियाबंद से 04-04 कोरिया से 03, जशपुर से 02, बालोद, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर से 01-01 मरीज शामिल है. वहीं आज 147 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1847 है ।


