कोविड-19 सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बने एक कोविड-19 केंद्र में कोरोना संक्रमित मरीज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बता दे की यह घटना कोतवाली थाने के महोबा रोड़ पर स्थित शासकीय उत्कर्ष सीनियर छात्रावास में घटित हुई है। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन दिन पहले ही कोविड केंद्र में भर्ती हुआ था। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच जुटी है। हालांकि ये घटना प्रशासन की लापरवाही दिखाती है। इससे पहले 25 जुलाई को छतरपुर के कंटेनमेंट एरिया में युवक ने बैरिकेड्स के पास लगे टेंट के पाइप पर लटककर खुदकुशी कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button