CORONABREAKING : भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 58 लाख के पार…92,290 लोगों की मौते… पिछले 24 घंटे में 86,052 नए मामले और 1,141 मौतें
नई दिल्ली। विश्व में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना महामारी भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 86,052 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 1141 लोगों की जान भी चली गई है। दो अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 81,177 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 लाख 18 हजार हो गई है। इनमें से 92,290 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 70 हजार हो गई और 47 लाख 56 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
ICMR के मुताबिक, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 89 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
India's #COVID19 case tally crosses 58-lakh mark with a spike of 86,052 new cases & 1,141 deaths in last 24 hours.
The total case tally stands at 58,18,571 including 9,70,116 active cases, 47,56,165 cured/discharged/migrated & 92,290 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/MQbENGXCxF
— ANI (@ANI) September 25, 2020
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।