IPL 2020: CSK के सामने होगी DC की चुनौती… जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दिल्ली

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2020 का अपना तीसरा मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगी। पहले मैच में मुंबई को हराने के बाद दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार को ध्यान में रखते हुए धोनी की टीम मैदान पर उतरेंगे।
वहीं दिल्ली का ये दूसरा मुकाबला होगा। दिल्ली को अपने पहले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ जीत मिली थी ऐसे में टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। जहां एक तरफ दिल्ली के युवा खिलाड़ियों का जोश होगा वहीं दूसरी ओर चेन्नई के अनुभवी खिलाड़ियो की फौज।