Coronavirus Lockdown: घर में ऐसे रहें फिट
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर साफ देखने को मिल रही है. भारत सहित दुनिया के कई हिस्से पूरी तरह से लॉकडॉउन हैं. सभी लोग घर में रहकर टीवी से चिपके हुए या फिर मोबाइल से. कुछ लोग पढ़ रहें तो कुछ लोग अभी भी ऑफिस के काम को लैपटॉप पर निबटा रहे हैं. इस संकट के घड़ी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने फिटनेस का पूरा ख्याल रख रहें है. इस आधुनिक युग में हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है.
ऐसे में फिटनेस के क्लास भी ऑनलाइन हो रहे हैं. ओल्ड पुरुलिया मानगो की रहने वाली रुबिना शेख जो पेशे से एक अंतरराष्ट्रीय जुंबा इंस्ट्रक्टर है. वह जूम एप के जरिये रोजाना सुबह शाम जुंबा का क्लास ऑनलाइन ले रही हैं.
उनके क्लास में भारत के अलावा, इंडोनेशिया, जापान, दुबई के अलावा अन्य देशों के लोग जुड़कर अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रहें. रुबिना ने बताया कि लोग घरों में रहकर औसादग्रस्त हो रहे हैं. उनके लिए एक दो घंटे का ऑनलाइन व्यायाम काफी उपयोगी है. तनाव से बचना है तो करें व्यायाम : सोनारी की रहने वाली जुंबा इंस्ट्रक्टर उषा गोप भी ऑनलाइन क्लास के जरिये लोगों को फिट कर रहीं है.
उन्होंने बताया कि पहले क्लास में मात्र पांच लोगों ने ही हिस्सा लिया, लेकिन अब संख्या बढ़कर 70 हो गयी है. दूसरी ओर प्रख्यात योग गुरु अंशु सरकार भी ऑनलाइन योगा क्लास चला रहें हैं. उनके भी देसी-विदेशी शिष्य रोज दो घंटा योग का अभ्यास कर रहें हैं. अंशु सरकार ने बताया कि इस कठिन समय में योग व अन्य शारीरिक एक्सरसाइज की बहुत जरूरी है.योगा, व्यायाम व सकारात्मक सोच आपको तनाव से बचा सकती है.




