#Social

CRIME NEWS: बंद कमरें में दंपत्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस


Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। पत्नी ने जहर खाकर जान दी। पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। बताया जा रहा है कि पत्नी को फर्श पर बेसुध गिरा देखकर पति फांसी के फंदे से लटक गया। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान मोनिका अरोड़ा (47) और अमित आर्य (45) के रूप में हुई है। दोनों का कोई बच्चा नहीं है। पुलिस ने बताया कि अमित आर्य का शव पंखे से लटकता मिला, जबकि मोनिका अरोड़ा का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि दोनों के मुंह और कपड़ों पर झाग लगा हुआ था। शवों के पास से जहरीला पदार्थ और शराब की एक बोतल भी मिली है। अमित आर्य रिक्शा चालक था, जबकि मोनिका अरोड़ा लंबे समय से बीमार थी। महिला गूंगा-बहरा स्कूल, मिश्री बाग ठाकुरगंज में काम करती थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। साथ ही, फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, मोनिका अरोड़ा किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और यह बीमारी ही आत्महत्या का कारण हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक मोनिका अरोड़ा लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके इलाज में काफी पैसा लग रहा था। इस घटना के पीछे दंपत्ति की आर्थिक तंगी और बीमारी की भूमिका हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इन्हीं कारणों को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ADCP विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button