#Social

इतनी हिम्मत…सड़क पर छात्राओं के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़खानी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप


देवरिया: यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौट रहीं कक्षा 8 की दो छात्राओं के साथ बाइक सवारों ने छेड़खानी की। छात्राओं ने जब शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पुलिस हरकत में आई। पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में एक गांव की दो छात्राएं कक्षा 8 में पढ़ती हैं। शुक्रवार को दोनों अर्धवार्षिक की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। नहर पर सुनसान रास्ते पर उन्हें अकेला पाकर एक बाइक सवार चार लड़कों ने छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियां भागीं तो बाइक सवारों ने गाड़ी रोक कर छात्राओं को दौड़ा लिया। लेकिन तब तक वह चिल्लाने लगी। उनकी चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बाइक सवार युवक फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वायरल वीडियो की मदद से बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि मामला जानकारी में है। छानबीन की जा रही है
कुछ माह पहले एक इंटर कॉलेज से पढ़कर लौट रही छात्राओं से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने इसमें कड़ा रूख अख्तियार करते हुए दो लड़कों का शांति भंग में चालान किया था। तब से मामला शान्त चल रहा था। अब एक बार फिर मनबढ़ों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button