छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की हद पार, 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में विगत 26 नवंबर को 10 वर्षीय बच्ची की लाश उसी के घर में फंदे पर लटकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस ने एक अपचारी बालक को पकड़ा है जिसने पोर्न वीडियो देखकर बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मार डाला। कल रात को बेमेतरा पुलिस अपचारी बालक को लेकर उसी घर में पहुंची, जहां ये वारदात हुई थी। क्राइम सीन रीक्रिएट कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को बारीकी से समझा और पीड़ित परिजन से भी बातचीत की है।

बेमेतरा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि अपचारी बालक से पूछताछ व क्राइम सीन रीक्रिएट करने से मामले का खुलासा हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है जिसमें 10 वर्षीय लड़की अपने मामा की एक वर्ष की बेटी के साथ घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। गांव का ही एक अपचारी बालक छत से भीतर कूदकर घर में घुसा और मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर मुंह बंद कर दिया जिससे वह बदहवास हो गई।

होश आने पर बच्ची किसी को बता न दे इसलिए उसी के दुपट्टे का फंदा बना अपचारी ने उसे बरामदे में लटक रहे बांस के झुलना से फांसी पर लटका दिया। शव के पास प्लास्टिक की कुर्सी रख दी थी ताकि ऐसा मालूम हो कि बच्ची ने अपने आपको फंदे पर लटका खुदकुशी कर ली है।

क्राइम सीन को देखकर ही पुलिस को हत्या का संदेह हुआ था। मृत बच्ची की ऊंचाई करीब 4 फीट थी जबकि बरामदे में जिस बांस के झूलना पर उसकी लाश लटक रही थी, उसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button