CSP रोहित शाह को सरगुजा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

Ambikapur. अंबिकापुर। सरगुजा जिले में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर लगभग एक वर्ष की सेवाएं देने वाले रोहित कुमार शाह (भा.पु.से.) का स्थानांतरण सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) पद पर होने के पश्चात कोऑर्डिनेशन सेंटर अंबिकापुर में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश क्रमांक एफ 1-3/2025/दो-गृह/भा.पु.से. 10 जून 2025 के तहत हुए स्थानांतरण के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने श्री शाह के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री शाह के नेतृत्व में सरगुजा नगर में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित शाह ने कहा कि सरगुजा में लगभग एक वर्ष का कार्यकाल उनके लिए यादगार रहा। इस दौरान उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थों का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह सहयोग और सम्मान मिलता रहेगा। विदाई समारोह में श्री शाह को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीओपी राजेंद्र मंडावी, डीएसपी कुमारी चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार, गांधीनगर थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button