#Social
Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन थिएटर में भगदड़ मामले में गिरफ्तार, ACP ने की पुष्टि, बॉडीगार्ड भी अरेस्ट

Allu Arjun Arrest: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था.



