IPL में आज डबल हेडर मुकाबले.. पहले सनराइजर्स और राजस्थान आमने-सामने.. शाम को मुंबई-दिल्ली में होंगी भिड़ंत

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन में आज चौथा डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला दोपहर में 3.30 बजे दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे अबु धाबी में पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी।
डेविड वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने इस सीजन में खेले 6 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। टीम 6 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन लगातार 4 मैच हारकर वह 7वें स्थान पर है। ऐसे में उसके सामने टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी।

शाम को टूर्नामेंट की टॉप-2 टीमें दिल्ली और मुंबई आमने-सामने होंगी। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ की ओर एक कदम ओर बढ़ाना चाहेगी। वहीं, मुंबई के पास दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाने का होगा मौका।




