#Social

DSP ऑफिस परिसर में वृक्षारोपण, दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


Dhamtari. धमतरी। “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम”—इस संदेश के साथ आज धमतरी स्थित डीएसपी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पांच नग अशोक के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीएसपी कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक ज़िम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति चेतना भी विकसित होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधों की देखरेख करने और उनकी नियमित निगरानी करने का संकल्प भी दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button