डॅा. रमन सिंह का जन्मदिन आज, भूपेश, अमित शाह ने दी बधाई
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा उनके निवास पर। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

सुबह से ही डॅा. रमन सिंह के निवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। डॅा. सिंह सुबह बधाई स्वीाकर करने के बाद चित्रकोट उपचुनाव में प्रचार के लिए जगदलपुर रवाना हो गए।
