जोगी कांग्रेस को एक और झटका, परेश ने थामा भाजपा का दामन
रायपुर। जोगी कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व विधायक व मंत्री परेश बागबाहरा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री डॅा. रमन सिंह के सामने भाजपा प्रवेश कर लिया।
काफी दिनों से कशमकश में रहे परेश बागबाहरा ने आखिरकार आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॅा. रमन सिंह के सामने भाजपा में प्रवेश कर लिया। परेश लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं तथा खल्लारी से विधायक भी रहे हैं। अजीत जोगी द्वारा पार्टी से अलग होककर नई पार्टी के गठन के बाद परेश ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया था लेकिन पार्टी की गतिविधियों और खुद को तवज्जो नहीं मिलने की वजह से परेश काफी दिनों से कशमकश थे। आखिरकर आज उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के सामने भाजपा प्रवेश कर लिया।