जमकर बरसे भूपेश बघेल गोडसे भक्तों पर, गांधी के नाम पर 5 योजनाओं का शुभारंभ

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहां एक तरफ गांधी के नाम पर 5 बड़ी योजनाओं की शुरूआत करने के साथ ही गांधी मार्ग बनाने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की तो वहीं दूसरी तरफ गोडसे के समर्थकों पर बघेल जमककर बरसे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भूपेश ने पांच बड़ी योजनाओं का आज गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर शुभारंभ किया। विधानसभा में सदन के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन योजनाओं को आज से प्रारंभ करने की घोषणा की जिनमें गांव गरीब और आम लोगों को स्वास्थ्य और पोषण सुविधा देने अलग अलग योजनाएं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय और यूनिवर्सल पीडीएस स्कीम की हुई शुरुआत।

वहीं अपने भाषण के दौरान बघेल नाथूराम गोडसे के समर्थकों पर जमकर बरसे। बघेल ने कहा कि एक तरफ लोग महात्मा गांधी के सम्मान की बात करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं लेकिन दूसरी तरफ राष्ट्रपिता को हमसे छीनने वाले नाथूराम गोडसे का समर्थन करते हैं ऐसे दोहरे चरित्र वालों को समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता यदि आपके हृदय में महात्मा गांधी के प्रति सच्चा सम्मान है तो गोडसे की भत्सर्ना करनी होगी और गोडसे के मुर्दाबाद के नारे लगाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button