विदेश से लौटे 76 लोग गायब, पुलिस ने कहा जल्द कर लेंगे तलाश
विदेश से रायपुर लौटे 76 यात्री गायब है. ये लोग 1 मार्च से 22 मार्च के बीच राजधानी पहुंचे थे. गायब 76 लोग राजधानी रायपुर निवासी है. एयरपोर्ट और ट्रैवल कंपनी से ब्योरा भी गलत मिला. अब राजधानी पुलिस इनकी तलाश कर रही है. बता दें कि विदेश से 996 लोग राजधानी आए हैं. अब तक 920 लोगों की पतासाजी हो गई है.
इस मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि जो भी लोग लापता है, उसमें से 23 को हम लोगों ने आईडेंटिफाइड कर लिया है. प्रॉब्लम यह है कि बहुत सारे लोगों ने अपना नाम और मोबाइल नंबर भी गलत बताया है. ऐसे लोगों को ट्रेस कर पाना थोड़ा मुश्किल है. इसके बावजूद हम लोग 23 लोगों को आईडेंटिफाइड कर चुके हैं.
बाकी के बचे हुए लोगों की भी शीघ्र तलाश की जाएगी, जो लोग मिल रहे हैं उनको लगातार क्वॉरंटाइन किया जा रहा है और उसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट उन पर कार्रवाई करेगी. उनका टेस्ट का डिसीजन वो लेंगे. राजधानी में अगर कोई इस तरह की जानकारी छुपाने का प्रयास करता है तो निश्चित तौर पर उन पर कार्रवाई की जाएगी.


