#Social
Ghaziabad: भीषण आग,60 से ज्यादा सिलेंडर फटे मची अफरा-तफरी

Ghaziabad गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में शनिवार सुबह एक ट्रक में आग लग गई, जिससे उसमें रखे 60 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों में सिलसिलेवार विस्फोट हो गए। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि लोनी इलाके में स्थित भारत गैस फिलिंग प्लांट से गाजियाबाद जा रहे एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक में आज सुबह करीब चार बजे आग लग गई।




