त्योहारों से ठीक पहले महंगा हुवा सोना, जानिए ताजा कीमत
त्योहारों से ठीक पहले कल सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 11 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 93 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरकर 50758 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1,111 रुपये की तेजी के साथ 62895 रुपये पर खुली।
धातु 11 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 10 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50708 50665 43
Gold 995 (23 कैरेट) 50505 50462 43
Gold 916 (22 कैरेट) 46449 46409 40
Gold 750 (18 कैरेट) 38301 37999 302
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29664 29639 25
Silver 999 62440 61784 656
दिल्ली सर्राफा बाजार में आया सुधार
वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को तीन रुपये की मामूली बढ़त लिए रहा। वहीं चांदी के भाव में 451 रुपये तक की तेजी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोना तीन रुपये बढ़कर 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि चांदी भाव 451 रुपये की तेजी के साथ 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए।



