GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 25th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 25वां मुकाबला आज यानी 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को 1 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. ऐसे में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती अहम साबित हो सकते हैं.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 87 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 79 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए. कैमरून ग्रीन के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 रन बनाए.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 181 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 180-10, 20 ओवर (टिम सीफर्ट 19 रन, अजिंक्य रहाणे 0 रन, अंगकृष रघुवंशी 8 रन, कैमरून ग्रीन 79 रन, रोवमैन पॉवेल 27 रन, अनुकूल रॉय 9 रन, रिंकू सिंह 1 रन, रमनदीप सिंह 17 रन, सुनील नारायण 0 रन, कार्तिक त्यागी 6 रन और वैभव अरोड़ा नाबाद 0 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 2 विकेट, कगिसो रबाडा 3 विकेट, अशोक शर्मा 2 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा 1 विकेट और राशिद खान 1 विकेट).

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button