#Social

Haridwar : मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत


Haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आई है। यहाँ मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इससे 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर की सीढ़ियों के पास हुआ।
गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा- मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ की पुष्टि की है। बताया कि भारी भीड़ के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button