CG BREAKING: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर जूटमिल पुलिस की एक टीम को बेंगलुरु भेजा गया। वहां गुम बालिका और संदिग्ध राजकुमार की सघन पतासाजी की गई। 13 सितंबर 2024 को संदिग्ध राजकुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बालिका उसके साथ है। बालिका को दस्तयाब कर रायगढ़ लाया गया। बालिका अधिकारी ने उसका विधिवत बयान लिया, जिसमें बालिका ने बताया कि राजकुमार उसे शादी का झांसा देकर बेंगलुरु ले गया था। जहां शारीरिक संबंध बनाया। प्रकरण में धारा 366, 376(2)(D) आईपीसी, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया और पीड़िता और अभियुक्त का मेडिकल जांच कराया गया । आरोपी राजकुमार उरांव (27 साल) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कृत्य पर आज उसे गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर गुम बालिका की पतासाजी और आरोपित की गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, दिलदार कुरैशी, आरक्षक नरेश रजक और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते की अहम भूमिका रही जिन्होंने बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी से यह मामला सुलझया।




