स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस के नए नये अध्यक्ष को लेकर कही बात

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अध्यक्ष के पद पर बरकरार रहते हुए मार्गदर्शन देने निवेदन किया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पार्टी के भीतर की बातें सार्वजनिक रूप से चर्चा के बीच अपनी बात कहने की मजबूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप स्वास्थ्यगत अथवा अन्य किसी कारण से पद पर नहीं रहना चाहती हैं तो राहुल गांधी को निश्चित तौर पर पार्टी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर चुकी हैं। सोनिया गांधी ने रविवार को भी पार्टी के नेताओं से नया अध्यक्ष खोजने को कहा था। आपको बता दें कि राहुल गांधी पहले ही पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button