छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

ईडी और कांग्रेस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, ईडी ने कांग्रेसियों को पूछताछ के लिए बुलाया तो दफ्तर के बाहर डीजे बजाने लगे कांग्रेसी

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय और ईडी के बीच आज हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक तरफ करीब एक दर्जन कांग्रेस नेताओं को ईडी ने पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलवाया तो बाहर रायपुर के मेयर और अन्य कांग्रेसी ईडी दफ्तर के बाहर डीजे बजाते रहे। ईडी छापेमारी के विरोध में मेयर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे की अगुवाई में ईडी कार्यालाय का घेराव आज किया गया लेकिन विरोध का अंदाज अनूठा था, इस बार वे डीजे लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। 

कांग्रेसियों का कहना है कि हमारे नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। जबरदस्ती परेशान किया जा रहा, जबकि अडानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची थीं। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी चूड़ियां लहराई और कहा कि ईडी के अफसरों को चूड़ी पहन लेनी चाहिए। ये कहते हुए महिला कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करती रहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- भाजपा आज निम्न स्तर की राजनीति करने लगी है। सोनिया गांधी को लेकर भाजपा के नेता वीडियो वायरल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने अध्यक्ष जेपी नड्डा का वीडियो देखना चाहिए। जेपी नड्डा का हाल भाजपा में किसी से छिपा नहीं है। अधिवेशन को असफल करने के लिए ED को भेजा गया था। ईडी के छापे पड़े, लेकिन हम नहीं डरे। हमारा अधिवेशन ऐतिहासिक रहा।

एजाज ढेबर ने ईडी पर दागे सवाल

ढेबर ने कहा कि सूर्यकांत तिवारी जैसे बिजनेसमैन को परेशान कर रहे हैं। वह 2019 से बिजनेस नहीं कर रहे हैं, गिरफ्तारी अगर की गई है तो कार्रवाई को आगे बढ़ाएं। केवल अधिवेशन को खराब करने के लिए छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि 2008 में रमन सिंह ने चुनाव में पर्चा भरा तो उनकी जितनी संपत्ति थी। उसके ठीक 10 गुना संपत्ति आज हो गई है, ऐसा कौन सा काम है जिसमें उनकी 10 गुना संपत्ति बढ़ी है। ईडी उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अडानी के खिलाफ ईडी कार्रवाई नहीं कर रही है। अडानी की कंपनी में हवाला के पैसों जैसी भी बातें सामने आई है, लेकिन ईडी ने न तो कोई समन दिया, न किसी प्रकार की कोई उन पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button