भानुप्रतापपुर में हार दिख रही कांग्रेस को तो बौखला गए – रमन सिंह, अभी तक तो गिरफ्तारी के लिए दम दिखा रहे थे , अब क्यों घबरा रहे – भूपेश
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उप चुनाव कुछ ही दिनों में होने को हैं। इसके लिए सभी प्रत्याशी जी जान से लगे हुए हैं लेकिन इन सबके बीच भाजपा प्रत्याशी पर दुष्कर्म के आरोप के बाद सियासी ड्रामा काफी तेज हो गया है। अब इसी सिलसिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इधर झारखंड पुलिस के पहुंचने पर जुबानी सियासत भी तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करने झारखण्ड पुलिस पहुंची हुई है और कभी भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इधर मामले में दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग संज्ञान लेते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांकेर एसपी को नोटिस भेजा है। आयोग ने भाजपा के चारामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने कहा है। इस पूरे मामले में एक जहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि साफ दिख रहा है पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है, 3 साल पहले के मामले में अचानक पुलिस कैसे सक्रिय हो गई, एफआईआर में बाद में जबरिया उनका नाम जोड़ा गया, रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार दिख रही है तो बौखला गए हैं, वहीं इस प्रकरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, सीएम ने कहा कि पहले तो भाजपा के नेता ताल ठोक रहे थे कि दम है तो गिरफ्तार करके दिखाएं अब पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है तो भाजपा घबरा क्यों रहे हैं, उ्होंने कहा कि जिसके गलत किया है उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही।




