Holi 2026: देश में होली को लेकर नेताओं के द्वार पर उमड़ी भीड़, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जनता के साथ मनाई होली; देखें VIDEOS

Holi 2026: देश में होली को लेकर नेताओं के द्वार पर उमड़ी भीड़, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जनता के साथ मनाई होली; देखें VIDEOS

(Photo credits ANI)

Holi 2026:  रंगों का महापर्व ‘होली’ आज पूरे भारत में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देश के शीर्ष राजनेताओं के आवासों पर सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने समर्थकों और आम जनता के साथ होली खेली. नेताओं ने इस पर्व को शांति, सौहार्द और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बताया.

राजनाथ सिंह ने विश्व शांति की कामना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों का स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने का संदेश देता है. उन्होंने कामना की कि सभी लोग अमन-चैन के साथ रहें और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.  यह भी पढ़े:  Happy Holi 2026: रंगों में रंगा देश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

राजनाथ होली समारोह में हुए शामिल

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में खेली फूलों की होली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक उत्साह के साथ होली मनाई. उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमारी हजारों वर्षों की विरासत है, जिसे हमारी वर्तमान पीढ़ी उसी उमंग के साथ आगे बढ़ा रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्सव और उमंग वहीं संभव है जहां शांति और सुरक्षा का भाव हो. उन्होंने इसे ‘नए भारत’ और ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ते कदमों का प्रतिबिंब बताया.

सीएम योगी ने खेली फूलों की होली

दिल्ली में सत्ता और विपक्ष के बीच होली का उल्लास

देश की राजधानी दिल्ली में भी राजनीतिक दूरियां रंगों में सिमटती नजर आईं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी अपने खास अंदाज में समर्थकों के साथ होली मनाई और गीतों के जरिए समां बांधा.

सीएम रेखा गुप्ता ने मनाई होली

मनीष सिसोदिया ने खेली होगी

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार मनाया. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे प्रेम और आपसी सौहार्द का त्योहार बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं.

समरसता और सुरक्षा पर जोर

सभी नेताओं के संदेशों में एक बात समान रही कि होली मनमुटाव और बैर को समाप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है. नेताओं ने जनता से अपील की कि वे सुरक्षा और मर्यादा के साथ इस त्योहार को मनाएं. प्रशासन ने भी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि लोग निर्भय होकर रंगों के इस पर्व का आनंद ले सकें.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button