#Social

HP: अंब में धू-धू जली दुकान, 35 लाख का नुकसान


Amb. अंब। उपमंडल अंब के तहत कांगड़ा-ऊना सीमा पर सटे स्टेशन सीतला में रविवार देर रात्रि अचानक आग लगने से दुकान मालिक यशपाल शर्मा पुत्र लक्ष्मण दास का करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। आग इतनी प्रचंड थी कि लैंटलपोश दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भरवाई से दमकल गाड़ी सहित कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाकर साथ लगती चार पांच दुकानों व एक मकान को जलने से

बचा लिया।

.दुकान मालिक ने बताया कि आगजनी की घटना से दुकान के अंदर रखा करीब 35-40 लाख रुपए का सामान बिल्कुल राख में तबदील हो गया है। उन्होंने बताया कि सर्दी का सीजन होने के चलते दुकान के अंदर ऊन, कपड़े, कॉस्मेटिक, करियाना, हौजरी आदि का सामान मिट्टी में मिल गया है। उधर, मौके पर पटवार वृत से पटवारी सतविंदर सिंह व पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच अपनी रिपोर्ट आगामी कारवाई के लिए प्रेषित कर दी है। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामान का कुल मूल्यांकन 30 लाख से अधिक का पाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button