#Social

HP: पर्यटकों से राजधानी गुलजार, हर तरफ रौनक


शिमला। राजधानी में पर्यटक सीजन शुरू होते ही पर्यटकों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। रविवार को रिज मैदान और मालरोड पर पर्यटकों की काफी चहल-पहल दिखने को मिली। मैदानी क्षेत्रों से आए लोगों ने शिमला की खूबसूरत वादियों के साथ ठंडे मौसम का आंनद उठाया। शिमला का बारही राज्यों से आए लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में मौसम काफी अनुकूल बना होता है जिस कारण ज्यादा संख्या में पर्यटक शिमला आते है। इन दिनों शिमला में सुबह और शाम ठंड और दिन के समय अच्छी धूप खिली रहती है। पर्यटक शिमला में घूमने का लुत्फ उठा रहे है। विकेंड पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। शिमला के साथ आसपास के पर्यटक स्थल भी पर्यटकों की आमद बढऩे से

गुलजार हो रहे है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या से अब पर्यटन कारोबारियों के चहरे खिल उठे है। होटलों में भी ऑक्यूपेंसी बढऩे लगी है। अब होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी हो गई है। कालका-शिमला ट्रैक पर शुक्रवार से होलीडे स्पेशल ट्रेन दौडऩा शुरू हो गई है। इससे पर्यटकों को टॉय ट्रेन में सफर करने में राहत मिल रही है। विंटर सीजन के दौरान अधिक संख्या में पर्यटक कालका से शिमला टॉय ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी लगभग फुल चल रही है। क्रिसमस और न्यू इयर के समय पर बाहरी राज्यों से हर साल भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचते है, और शिमला की वादियों का आनंद उठाते है। ाहर की सडक़ों पर गाडिय़ों की लंबी कतारे देखने को मिली। राजधानी में वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। शनिवार और रविवार को शहर में जगह जगह ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button