#Social

HP: हाउसिंग सेक्टर में निवेश के लिए कर्नाटक को न्योता


Bilaspur. बिलासपुर। प्रदेश सरकार में नगर नियोजन आवास तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक की नामी फर्मों को हिमाचल में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। प्रदेश के हाउसिंग परियोजनाओं में निवेश करने के लिए कर्नाटक सरकार और विभिन्न कंपनी के सीईओ से मुलाकात कर आमंत्रित किया। उन्होंने बंगलूरु विजिट के दौरान कर्नाटक सरकार के एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हिमाचल में हाउसिंग क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और यहां पर निवेश करने से निवेशकों को लाभ मिलेगा। राजेश धर्माणी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हंै। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों में 10 से अधिक विभिन्न बैठकों में भाग लिया। इसके अतिरिक्त इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बंगलूरु, इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटिजन सर्विसेज निदेशालय के दौरे सहित कई कंपनियों के सीईओ के

साथ मुलाकात की।

श्री धर्माणी ने कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के मंत्री एमसी सुधाकर और विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर हिमाचल में स्किल अपग्रेडेशन और कारपोरेट प्लेसमेंट के संबंध में हिमाचल सरकार के साथ एमओयू करने पर अपनी मंशा व्यक्त की। श्री धर्माणी ने कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका मंत्री डा. शरण प्रकाश पाटिल मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आईटीआई अपग्रेडेशन प्रॉसेस में मौजूदा कोर्सेज को फिर से डिजाइन करना, नए कोर्सेज शुरू करना और मार्केट के मांग के अनुसार शॉर्ट टर्म कोर्सेज को शुरू करने में सहयोग मांगा। श्री धर्माणी ने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बगलूरु के कुलपति और बायो डीजल एनर्जी के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की और हिमाचल में ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे विशेष प्रयासों के बारे में अवगत कराया। राजेश धर्माणी ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के समाधान पर मंथन किया। वहीं हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में इको विलेज स्थापित करने का न्योता दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button