#Social
HP: रजाई गद्दा फैक्टरी सुलगी, सामान जलकर राख

Buggy. बग्गी। ग्राम पंचायत कोट में एक रजाई गद्दा उद्योग में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान, कच्चा माल और जीप सहित अन्य तैयार माल राख का ढेर बन गया। घटना मंगलवार रात देर रात अढ़ाई बजे की है, जब उद्योग में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे उद्योग परिसर को घेर लिया आग का यह मंजर देख फैक्ट्री में सोए हुए मजदूरों की अचानक आंख खुली तो मजदूरों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर दूसरे कमरे में सोए हुए उद्योग मालिक केसर चंद भी नींद से जाग गए। इन सब ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया मगर सफ लता नहीं मिल पाई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फ ायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तथा फ ायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मश्कत कर आग को काबू कर लिया मगर तब तक उद्योग में मौजूद सारी सामग्री जल कर तबाह हो चुकी थी। अग्रिकांड की इस घटना में उद्योग की सारी मशीनरी गोदाम में रखा हुआ कच्चा माल तथा एक जीप पूरी तरह से जल गई। साथ ही आगजनी के कारण स्लैब नुमा उद्योग के सभी कैमरे भी खराब हो गए।



