#Social

HP: शिक्षा बोर्ड में नामित होंगे तीन सदस्य


Shimla. शिमला। प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन प्राइवेट मेंबर-डे होगा। इस दिन विधायक अपने संकल्प सदन में पेश करेंगे और उन पर चर्चा की जाएगी। विधायकों की ओर Shimlaसे चार संकल्प लाए जा रहे हैं। इनमें डा. जनकराज व सुखराम चौधरी की तरफ से जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर वन महोत्सव के माध्यम से पौधारोपण तथा कार्बन क्रेडिट पर सदन नीति बनने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा जीत राम कटवाल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व व वन भूमि पर बने घरों और गोशालाओं के नियमितीकरण करने हेतु नीति बनाने पर विचार करने को

संकल्प रखा जाएगा।

राकेश जम्वाल बीबीएमबी द्वारा निर्मित व संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु सदन में नीति बनाने पर संकल्प लाएंगे। साथ ही जीतराम कटवाल का भारतीय प्रजातंत्र व कल्याणकारी राज्य में चिन्हित संवैधानिक प्रावधानों के तहत सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा विषमताओं के निवारण बारे नीति बनाने के लिए संकल्प पेश करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पुराने संकल्पों पर हुई कार्रवाई की जानकारी देंगे। वहीं सदन में स्कूल शिक्षा बोर्ड में विधानसभा के तीन सदस्यों को नामित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रखेंगे। वहीं सेरोगेसी बोर्ड में भी तीन महिला विधायकों को स्थान दिया जाना है, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे कि कौन विधायक इन दोनों में नामित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button