#Social

IGMC में डेक्सा स्कैन मशीन खराब


Shimla. शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल में आए दिन मशीनें खराब होती रहती हैं। इस बार सी ब्लॉक में रेडियोलॉजी विभाग की डेक्सा स्कैन मशीन खराब है। मशीन को खराब हुए चार दिन हो चुके हैं। डेक्सा स्कैन यानि कि डुअल-एनर्जी एक्स-रे एब्जॉर्पटियोमेट्री इसे बोन डेंसिटोमेट्री भी कहा जाता है। इससे मरीज के हड्डियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। हड्डियों की जांच करने का दर्द रहित तरीका है। पिछले चार दिन से खराब मशीन के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। अभी हाल ही में डेक्सा स्कैन की डेट मिलना बंद हो चुकी है। जनवरी-फरवरी में डेक्सा स्कैन टेस्ट करवाने में मरीजों को परेशानियों का सामना करना

पड़ा था।

कुछ दिन से डेक्सा स्कैन टेस्ट की डेट नहीं दी जा रही थी तो अब फिर मशीन बंद पड़ी है। डेक्सा मशीन के खराब होने के कारण हड्डियों के गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को एक्सरे के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। निजी अस्पताल में ये सुविधा बहुत महंगी रहती है। डेक्सा मशीन में मरीज की हड्डियों का एक्स-रे आधुनिक तकनीक से किया जाता है। इसमें हड्डियों की मजबूती या कमजोरी का पता लगाया जाता है। डेक्सा मशीन से बोन मिनरल डेंसिटी बीएमडी टेस्ट हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए करवाने के काम आती है। आईजीएमसी में रोजाना प्रदेश भर के लोग आते है। ऐसे में मशीन खराब होने के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button