डॉ भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए रास्तों पर चलकर भारत बुलंदियों की ओर हो रहा अग्रसर

Gariaband. गरियाबंद। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का वर्चुअल उद्बोधन भी हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, उप संचालक पंचायत के.एस. नागेश प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। साथ ही सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर विभिन्न समाज प्रमुखों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अटल पंचायतों डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रति विकासखण्ड के 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी के वी एल ई सर्विस प्रदाता के मध्य एमओयू की कार्यवाही का आदान-प्रदान किया गया। जिससे ग्रामीणों को नागरिक सुविधा के साथ-साथ बैंकिंग एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का ग्राम पंचायत में निर्धारित दर अथवा निःशुल्क रूप में मिल सके। साथ ही नागरिकों को सरकारी सेवाओं, शैक्षणिक सेवाओं, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड पंजीकरण और अन्य सेवाओं जैसे डिजीटल सेवाएं प्रदान किया जायेगा। इसका शुभारंभ 24 अप्रैल 2025 को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के रूप में की जायेगी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुवार साय सरकार महाभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जायेगा और पूरी प्रक्रिया से अवगत कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे। इसकी जानकारी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों को दी गई। तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में भू-जल स्तर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि आज नदी, नाले, तालाब, पोखर, अत्यधिक भू-जल दोहन के कारण सुख रहे है। यह हमारे पानी के उपयोग के प्रति लापरवाही एवं अत्यधिक दोहन का परिणाम है। भू-जल संरक्षण के लिए गरियाबंद जिले के 34 ग्राम पंचायतों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जायेगा। विधायक रोहित साहू एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग बनाने हेतु संकल्प दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने सम्बोधित करते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह दिन खास है। क्योकि यह दिन हमें बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके

योगदान

को याद करने का एक अवसर है। उनका नाम भारत के इतिहास में जन्में कई सारे महापुरूषों से एक बड़ा नाम है। जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीतिक, और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किये है। उन्होंने न सिर्फ दलितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि वे महिलाओं के अधिकारों के भी बड़े हिमायती थे। उन्होंने भारत के निर्माण के लिए हम सबको एक रास्ता दिखाया था, उन्हीं के बताये हुए रास्तों पर चलकर भारत बुंलदियों की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पानी की कमी आज पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हर रोज स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना बड़ी समस्या भी है। पानी की कमी का असर आज हमारे जिले में भी देखने को मिल रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button