Iguana को कई दर्जन सांपों ने मिलकर बनाया ऐसा शिकार, ऐसा खतरनाक वीडियो देख सहम जाएंगे आप

एक वायरल वीडियो में Iguana को अपनी जान बचाने के लिए जबरदस्त संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है. जहां एक ओर एक सांप से बच पाना मुश्किल होता है, वहीं यहां सांपों की पूरी फौज उस पर टूट पड़ी है. वीडियो में दिखता है कि Iguana बार-बार भागने की कोशिश करता है लेकिन सांप चारों ओर से उसे घेर लेते हैं.
सांस रोक देने वाला नजारा
वीडियो किसी एक्शन फिल्म के ट्रेलर जैसा लग रहा है. जिस तरह से Iguana जमीन पर दौड़ता है, फिसलता है बार-बार अपनी जान बचाने की कोशिश करता है, वह दृश्य किसी भी दर्शक को भावुक कर देगा. सांपों की संख्या इतनी अधिक है कि देखने वालों को यह समझ नहीं आता कि आखिर वह इस हालात से कैसे बचेगा.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि हर तरफ से सांप उसके पीछे पड़े हैं. लेकिन हिम्मत दिखाते हुए Iguana आखिरी दम तक लड़ता है. उसकी हर एक छलांग में जान बचाने की कोशिश साफ झलकती है.
करोड़ों लोगों देखा ये वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे दो करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. कई यूज़र्स ने Iguana की हिम्मत जुझारूपन की तारीफ की है.
Source link


