खेल खबरदेश दुनिया

IND vs ENG 5th Test: धर्मशाला में बनेंगे कई अनोखे रिकॉर्ड, दो खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे 100वां टेस्ट मैच, हिटमैन के पास सिक्सर किंग बनने का मौका, 147 साल के इतिहास में तीसरी बार होगा ऐसा…

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट मैचों की सीरीज का 5वां और अंतिम मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाएगा. टीम ने इससे पहले चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है और अब धर्मशाला में अंग्रेजों की बैंड बजाने के लिए एक बार फिर टीम इंडिया तैयार है. 5वां टेस्ट कई मायनों में ख़ास होने जा रहा है. क्योंकि इस मैच को जीतने के साथ ही भारत जहां एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगा, वहीं कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से लेकर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) रिकॉर्ड बनाएंगे. इसके अलावा इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) भी एक ख़ास उपलब्धि हासिल करेंगे.

रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो खेलेंगे 100वां टेस्ट

बता दें कि भारत के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 7 मार्च को धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलेंगे. ऐसा बहुत बेहद कम बार देखने को मिलता है जब कोई दो खिलाड़ी एक साथ इस बड़े मुकाम को हासिल करे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार होगा जब दोनों टीम से एक-एक खिलाड़ी अपना 100वां टेस्ट कैप हासिल करेंगे. इससे पहले साल 2013 इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड) और माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) ने अपना-अपना 100वां टेस्ट कैप हासिल किया था.  फिर, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने अपना टेस्ट नंबर खेला 100.

इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे अश्विन

कल धर्मशाला में 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरते ही रविचंद्रन अश्विन अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. अश्विन टीम इंडिया के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे स्पिनर बन जाएंगे.अश्विन से पहले अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैच और हरभजन सिंह 103 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. साल 2011 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले अश्विन ने अब तक के अपने 99 टेस्ट मैच करियर में 500 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इस मामले में अनिल कुंबले के बाद वह दूसरे अकेले भारतीय है. इसके अलावा उनके बल्ले से 5 शतक और 14 अर्धशतक भी निकले हैं.

कप्तान रोहित शर्मा तोड़ेंगे गेल का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी धर्मशाला टेस्ट मैच में एक और मुकाम हासिल करने का खास मौका होगा. हिटमैन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुल 594 छक्के लगा चुके हैं. धर्मशाला में यदि वह छह छक्के लगा देते हैं तो उनके 600 सिक्स हो जाएंगे. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे और शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

WTC में रोहित बना सकते हैं खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 49 छक्के लगा चुके हैं. 1 छक्का लगाते ही रोहित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

जायसवाल पूरे करेंगे 1000 रन

इस सीरीज में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले यशस्वी जायसवाल टेस्ट करियर में 1000 रन पूरा करने की दहलीज पर खड़े हैं. वह इस उपबल्धि से महज 29 रन दूर हैं. जायसवाल की फॉर्म को देखते हुए यह मुश्किल बिल्कुल नहीं होगा. 29 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सायकल में 1000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button