क्राइमदेश दुनियाशहर एवं राज्य

INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, गोलीबारी में सुरक्षाकर्मी की भी मौत

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईएनएलडी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस हमले में नफे सिंह राठी समेत 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है। बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में नफे सिंह राठी के गले में दो गोलियां लगी है। इसके अलावा उनकी कमर में भी गोलियां लगी हैं। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल अन्य की भी गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सुसाइड केस में जारी हुआ था लुक आउट नोटिस
इसी साल 19 जनवरी को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे के सुसाइड मामले में पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। जगदीश नम्बरदार के सुसाइड मामले में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रखी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी। मामले की जांच और कार्यवाही के लिए गठित एसआईटी प्रमुख एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को पकड़ने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी नफे सिंह राठी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था ताकि आरोपी देश छोड़कर ना जा सके। एसआई अश्विनी को भी पुलिस विभाग से सस्पैंड कर दिया गया था।
हुड्डा ने खट्टर सरकार पर साधा निशानाभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नफे सिंह राठी की हत्या पर खट्टर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button