IPL 2020 : पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला आज… पंजाब के मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स है कहीं आगे..

IPL 2020 का दूसरा मुकाबला आज KXIP VS DC के बीच दुबई के मैदान पर खेला जाना है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली की टीम रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनरों की मौजूदगी में मैदान पर उतरेगी। ऐसे में दिल्ली का पलड़ा भारी रहेगा इस सीजन में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला होगा जहां उनके कप्तानों के बीच भी शानदार प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है। किंग्स इलेवन के कप्तान K L Rahul और दिल्ली कैपिटल्स के Shreyas Iyer को भविष्य के भारतीय कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। बता दे ये दोनों टीमें अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में नाकाम रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button