IPL 2025: अंबाती रायडू ने की आयुष म्हात्रे की तारीफ, बोले- सीएसके के लिए एक बेहतरीन खोज

IPL 2025: अंबाती रायडू ने की आयुष म्हात्रे की तारीफ, बोले- सीएसके के लिए एक बेहतरीन खोज

चेन्नई सुपर किंग्स (PHOTO: @ChennaiIPL/x)

बेंगलुरु, 4 मई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी की तारीफ की. साथ ही इस युवा बल्लेबाज की खोज करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट की भी सराहना की. आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, सीएसके इस रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हार गई। लेकिन, इस युवा खिलाड़ी ने अपने बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया.

यह भी पढें: IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना, ब्रेविस से जुड़ा डीआरएस मामला टीम की हार में एक बड़ा कारण

म्हात्रे ने आरसीबी के खिलाफ 48 गेंदों में 94 रन की पारी खेली और 17 साल और 292 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेख रशीद के साथ 51 रनों की ओपनिंग साझेदारी करने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े. लेकिन उनकी शानदार पारी बेकार चली गई क्योंकि सीएसके लक्ष्य से दो रन दूर रह गई.

अंबाती रायडू जियो हॉटस्टार पर कहा कि वह सबसे बढ़िया खिलाड़ी हैं. उन्होंने वाकई दिखाया है कि वे क्या कर सकते हैं. आरसीबी के सामने उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स खेले. जिसमें कुछ गगनचुंबी छक्के और बाउंड्री भी शामिल है. मुझे लगता है कि वह सीएसके के लिए एक बेहतरीन खोज है और उन्होंने जिस तरह से अपना खेल दिखाया है इससे वह भी संतुष्ठ होंगे.

रायडू ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जो उन्हें अगले साल के लिए बहुत आत्मविश्वास देगा. अगर आप इसे देखें, तो उन्होंने मैदान के चारों ओर रन बनाए हैं. सीएसके के आगे के भविष्य को देखते हुए, मुझे लगता है कि वह ऋतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस के इर्द-गिर्द एक अच्छे बल्लेबाज के तौर पर टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं. मुझे लगता है कि अगले साल के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं.”

म्हात्रे सीएसके में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शामिल हुए, जो कोहनी की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. म्हात्रे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपना टी20 डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 15 गेंदों पर 32 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली.

 



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button